Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

जी.बी. पंत वेलफेयर फाउंडेशन में शान से फहराया तिरंगा, : देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल

Abid Hussain

Sat, Aug 15, 2026

टनकपुर (चम्पावत)। जी.बी. पंत वेलफेयर फाउंडेशन (रजि.), टनकपुर-चम्पावत के कार्यालय में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन कार्यालय को तिरंगे और देशभक्ति के वातावरण से सजाया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन के सचिव संजय गर्ग द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान भारत माता के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आजादी केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक नागरिक को देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता, जनजागरूकता और सामाजिक विकास के कार्यों में सभी को मिलकर योगदान देना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रहित और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत, भुवन चंद्र पांडे, नवीन चंद्र भट्ट, महेश पाठक, बसंत पुनेठा, सूरज भारद्वाज, प्रीतम सिंह, कल्पना चंद, हंसा जोशी, भागीरथी पंत, पद्मिनी दयाल, बबीता पुनेठा, नीतू सिंह, गीता सती, युगल पंत राजा, मुरली सहित फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने देश की प्रगति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की तथा एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Tags :

जरूरी खबरें