Wed 12 Aug 2026

ब्रेकिंग

दिलाई राष्ट्र निर्माण की शपथ

बेचने वालों को चालान की चेतावनी, पॉलीथिन व सड़क किनारे गंदगी पर 3500 रूपए जुर्माना

‘नंदा शिखर सम्मान’

से मांगी तत्काल व्यवस्था”

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां; 15 महिलाओं को मिला नंदा शिखर सम्मान

सुचना

युवाओं के हाथों में राष्ट्र की शक्ति, न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी ने : दिलाई राष्ट्र निर्माण की शपथ

Abid Hussain

Wed, Aug 12, 2026

टनकपुर। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, टनकपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन न्यायिक मजिस्ट्रेट  काजल रानी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विद्यालय की छात्राओं, अध्यापिकाओं तथा बाह्य न्यायालय के स्टाफ ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुल 131 लाभार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी ने छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि युवा वही है, जिसके हाथों में शक्ति, पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 से प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी युवा आबादी है। देश के युवा खेल, शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, सेना और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, पराक्रम एवं बुद्धिमत्ता के दम पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर छात्राओं को विकसित राष्ट्र के निर्माण और राष्ट्रहित में अपना योगदान देने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा गया कि राष्ट्र की शक्ति केवल उसकी सेना, अर्थव्यवस्था या प्राकृतिक संसाधनों में नहीं, बल्कि सबसे बड़ी शक्ति उसके युवाओं के हाथों में होती है।

कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि युवा केवल ऊर्जा या आयु का नाम नहीं, बल्कि परिवर्तन, संकल्प, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण का प्रतीक है। छात्राओं को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

■■ कार्यक्रम के दौरान युवाओं के उत्साह को बढ़ाते हुए संदेश दिया गया—

युवा हैं तो सपनों में उड़ान है,

युवा हैं तो भारत की पहचान है।

युवा हैं तो भविष्य में विश्वास है,

युवा हैं तो राष्ट्र के विकास का प्रकाश है।”

कार्यक्रम में PLV अधिकार मित्र विजेंद्र अग्रवाल, अमित कुमार, किरन जोशी, सुनील कुमार एवं अंजू बोहरा सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें