Sun 16 Aug 2026

ब्रेकिंग

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

विद्यार्थियों को दी विधिक जानकारी

और कर्मवीरों का सम्मान

80वां स्वतंत्रता दिवस

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सुचना

राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा टनकपुर, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में : धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Abid Hussain

Sat, Aug 15, 2026

टनकपुर। पीएम श्री ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी सीनियर एवं जूनियर डिवीजन के करीब 90 कैडेट्स ने रैली में प्रतिभाग किया। एनसीसी सीनियर डिवीजन के अधिकारी कैप्टन एलडी तिवारी और जूनियर डिवीजन के फर्स्ट ऑफिसर एसएस राणा के नेतृत्व में निकली रैली में एनएसएस स्वयंसेवियों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाकर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

रैली के समापन के बाद सभी छात्र-छात्राएं एवं कैडेट्स विद्यालय परिसर पहुंचे, जहां ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद विभिन्न वक्ताओं ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्षों से अवगत कराया।

इस दौरान श्री जोहार सिंह मेहरा,  प्रभु प्रजापति, पूर्व विधायक  हेमेश खर्कवाल  पूर्व पालिकाध्यक्ष  हर्षवर्धन सिंह रावत सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे और विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

एनसीसी अधिकारी कैप्टन एलडी तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा इसे मनाए जाने के कारणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संयुक्त संचालन  भुवन शंकर पांडे एवं राजेश पांडेय ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम  पुष्पा तिवारी की देखरेख में आयोजित हुए, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  हरीश चन्द्र पाठक ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Tags :

जरूरी खबरें