Sun 16 Aug 2026

ब्रेकिंग

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

विद्यार्थियों को दी विधिक जानकारी

और कर्मवीरों का सम्मान

80वां स्वतंत्रता दिवस

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सुचना

लगातार चौथी बार अध्यक्ष बने सुरेश उप्रेती, श्री रामलीला कमेटी : गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

Abid Hussain

Sun, Aug 16, 2026

बनबसा गुदमी। श्री रामलीला कमेटी, गुदमी की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में  सुरेश उप्रेती को लगातार चौथी बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुने जाने को कमेटी के सदस्यों के विश्वास और उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों पर मुहर के रूप में देखा जा रहा है।

नई कार्यकारिणी में सागर भट्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शेखर जोशी उपाध्यक्ष, किशन गुरुंग कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मदन बोरा सचिव तथा पवन मेहता उपसचिव बनाए गए हैं। वहीं केसर सिंह कोषाध्यक्ष और किशन बाग को उपकोषाध्यक्ष, जगदीश कलौनी को प्रबंधक तथा नवल किशोर चंद को उप प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी विपिन लोहिया को सुरक्षा प्रमुख और भूपेंद्र सिंह बोरा को उप सुरक्षा प्रमुख के रूप में सौंपी गई है। महेश जोशी और भूपेंद्र चंद ऑडिटर, जबकि दीपक प्रकाश चंद और विक्रम बोरा उप ऑडिटर होंगे।

इसके अलावा अभिषेक जोशी, बासु महर और अर्पित सोलंकी को स्टोर कीपर, राजेंद्र सिंह शाह और दिवाकर भट्ट को मेकअप मास्टर, तरुण भट्ट और आदित्य राजा को स्टेज व्यवस्था, जबकि हिमांशु भट्ट को डायरेक्टर बनाया गया है। बहादुर सिंह रावत और नितिन कलौनी को तालीम प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

नई कार्यकारिणी के साथ संरक्षक मंडल में मनोज मित्तल, दीपक रजवार, दौलत सिंह शाह, श्याम प्रसाद भट्ट, दीवान सिंह मेहता, खिमानंद भट्ट, जीवन सिंह शाह, हेम जोशी, अरुण कुमार, स्व. मोहन चंद तथा भरत प्रसाद को शामिल किया गया है।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष सुरेश उप्रेती के नेतृत्व में कमेटी द्वारा रामलीला की समृद्ध परंपरा को और मजबूत करने, सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को भव्य स्वरूप देने की दिशा में कार्य किए जाने की उम्मीद जताई गई है।

लगातार चौथी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद सुरेश उप्रेती के सामने अब रामलीला कमेटी की परंपरा को और ऊंचाई देने तथा गुदमी की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें