स्वतंत्रता दिवस पर टनकपुर पालिका का खास अंदाज, प्रतिभाओं : और कर्मवीरों का सम्मान
Abid Hussain
Sat, Aug 15, 2026
टनकपुर। गांधी मैदान टनकपुर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर पालिका परिषद टनकपुर के अध्यक्ष विपिन कुमार एडवोकेट ने समस्त सभासदों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने नगर क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।


कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका द्वारा निर्मित कंपोस्ट खाद का नगरवासियों को वितरण भी किया गया। वहीं मीडिया, जल पुलिस, शिक्षा, पूर्व सैनिक, पर्यावरण संरक्षण, चिकित्सा, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, स्कूली बच्चों और सभासदों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में पालिका के अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल, दर्जा राज्य मंत्री किरण देवी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत, पूर्व पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पाण्डेय, कुं. तुलसी कुंवर, धर्मानन्द पाण्डेय, रोहताश अग्रवाल, भगवत सरन, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता निशा वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद प्रकाश, सभासद दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अहमद, वर्षा शर्मा, कुं. सख्या बाल्मिकी, चर्चित शर्मा, आशा भट्ट, बबीता वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सविता बिष्ट, नामित सभासद रीता कलखुड़िया तथा निगम गुप्ता, धर्मपाल आर्य, मुकेश साहू, पूर्व सभासद योगेश पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पालिका के बसंत राज चन्द, विनोद चन्द्र बिष्ट, हेमंत टण्डन, अजय सजवान, अनुराधा यादव, प्रिया बिष्ट, शकुन, हरी दत्त पंत, प्रमोद प्रकाश, प्रकाश नेगी, मनोहर सिंह, राम रतन, राकेश, उर्मिला देवी, कमलेश और विशाल बाबू समेत पालिका के समस्त कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरा गांधी मैदान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे को सलामी के साथ कर्मवीरों और प्रतिभाओं के सम्मान ने समारोह को और खास बना दिया।
Tags :