Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

बनबसा में बकरा ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित : अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई/ वंदना वर्मा पुलिस क्षेत्राधिकारी

Abid Hussain

Wed, Jun 4, 2025

बनबसा/ (आबिद सिद्दीकी) ईद उल- अजहा (बकरा ईद)  को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर बनबसा थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारि वंदना वर्मा ने क्षेत्र के सभ्रानत लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाए जाने की अपील की। अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक  चम्पावत के निर्देशानुसार तथा उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में त्यौहारों के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में बुधवार को जनपद चम्पावत के थाना बनबसा  में पुलिस क्षेत्र अधिकारी वंदना वर्मा,  टनकपुर द्वारा  थाना बनबसा में आगामी ईद उल अजहा (बकरीद) को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु थाना क्षेत्र के सीएलजी मेंबरों, वार्ड मेंबरों, व्यापार मंडल के सदस्यों तथा मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ गोष्टी की गयी। गोष्ठी के माध्यम से ईद-उल- अजहा के दौरान क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था से सम्बन्धित समस्याओं व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया । सभी जन सामान्य से पर्व के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने, आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने, साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने, सोशल मीडिया में अपनी पोस्टों के संबंध में संवेदनशीलता बनाए रखने, सांप्रदायिकता के संबंध में किसी भी अफवाह पर ध्यान न दिए जाने, भ्रामक, झूठी एवं धार्मिक, सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली पोस्टों पर ध्यान न देने व किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दिए जाने की अपील की गई । बैठक में थाना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा सहित सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें