मनिहारगोठ मे प्रधान पद की दावेदार शहाना की जगह-जगह हो रही तारीफ, : आखिर मामला है क्या जो तारीफ हो रही है इसके लिए पड़े पूरी खबर
टनकपुर/ ग्राम प्रधान पद की दावेदार शहाना खातून के द्वारा किए गए कार्य की स्थानीय लोग खूब चर्चा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहाना के काम की जितनी तारीफ की जाए वह भी कम है। गांव निवासी नसरुद्दीन, और नजीर हुसैन ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार यह सब देखा है की प्रधान पद की दावेदार ने ग्रामीणों की समस्या को सुनकर लोगों की समस्या का समाधान किया हो। आखिर मामला क्या है। आगे का हाल हम आपको बताते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में राशन विक्रेता मानी चंद के बराबर वाली गली में काफी गंदगी का आलम बना हुआ था। प्रधान पद की दावेदार शहाना जब उस वार्ड में जनसंपर्क करने गई तो लोगों ने इस समस्या को उनके सम्मुख रखा। लोगों की समस्या को सुनकर आनन -फानन में अगले ही दिन प्रधान पद की दावेदार शहाना ने संयुक्त रूप से श्रमदान के तहत स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया। जिसके तहत उन्होंने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर ग्राम पंचायत में राशन डीलर मानी चंद के बराबर सिल्ट इंजेक्टर को जाने वाली सड़क मे नाली और रास्तों पर सार्वजनिक स्थानों में साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान आकर्षित करते हुए सफाई करवाई। जिसके चलते स्थानीय लोग प्रधान पद की दावेदार शहाना के द्वारा किए गए कार्य की सराहना कर रहे हैं।
मीडिया से मुखातिब होते हुए ग्राम प्रधान पद की दावेदार शाहाना ने बताया कि जैसे हम अपने घर की साफ सफाई करते हैं। वैसे ही जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र में साफ सफाई करवाना हमारा फर्ज है। हमें सदैव साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए । स्वच्छता बहुत जरूरी है चाहे वह व्यक्तिगत हो या अपने आसपास की, स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक स्वच्छता मिशन है यह अभियान 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी के 145 वे जन्म दिवस के अवसर पर भारत सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया था। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उनके हाथों को मजबूत करने की भी लोगों से अपील की है। इस मौके पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि फखरुद्दीन अली, शाहिद अली, मोहम्मद अमीन, नसरुद्दीन, रहमत हुसैन समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
Tags :