Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

संस्कृति ज्ञान परीक्षा में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, : आईशा परवीन रहीं प्रथम

Abid Hussain

Sat, May 23, 2026

टनकपुर। राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ में आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। परीक्षा में कुल 50 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर कक्षा 10 की छात्रा आईशा परवीन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं कक्षा 11 की छात्रा सानिया द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा 12 की छात्राएं कविता एवं बबीता जोशी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य  राजा राम पौरी ने कहा कि संस्कृति ज्ञान परीक्षा विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं सामान्य ज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान रिटायर्ड प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय, शिक्षक रमाकांत उपाध्याय, राज कुमार, विपिन बिहारी, गुणा नन्द पन्त, हरीश चंद्र जोशी, कल्याण सिंह, कविता तिवारी, आरती पाल, दीपा अधिकारी, रमेश चन्द्र भट्ट (वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी) सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें