Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

और पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर उठे अहम मुद्दे।

सौम्य तिवारी अध्यक्ष

रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतिभाओं ने मोहा मन

शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों को दिया आधुनिक मीडिया सेंटर का तोहफा

सुचना

राज्य स्थापना दिवस पर चंपावत में पत्रकारों का मंथन, देवभूमि के विकास : और पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर उठे अहम मुद्दे।

Abid Hussain

Fri, Nov 6, 2026

दीपावली की शुभकामनाओं के बीच होटल देवदार वैली में आयोजित हुई विचार गोष्ठी, देवभूमि के उज्ज्वल भविष्य के लिए पत्रकारों ने साझा किए विचार

चंपावत,। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में होटल देवदार वैली, चंपावत में  पत्रकारों की एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उत्तराखंड शासन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए राज्य के विकास, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सरोकारों और लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड ने राज्य गठन के बाद से विकास की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण पड़ाव तय किए हैं। प्रदेश की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष उठाने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों के प्रकाशन और प्रसारण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक करने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का भी सशक्त माध्यम है।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकारों ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं, सामाजिक एकजुटता और भविष्य की विकास संभावनाओं पर अपने अनुभव साझा किए। साथ ही प्रदेश के समग्र विकास में मीडिया की जिम्मेदारी और सकारात्मक पत्रकारिता की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा। उपस्थित पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली और राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देवभूमि उत्तराखंड की उन्नति, खुशहाली और सामाजिक समरसता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सूचना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा क्षेत्र के सम्मानित प्रेस और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें