Fri 24 Jul 2026

ब्रेकिंग

देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे हों सभी काम

पूर्णागिरि धाम मार्ग होगा रोशन

बना सर्वाधिक दैनिक विद्युत उत्पादन का नया रिकॉर्ड

नहीं मिला कोई बाल श्रमिक

पुलिस विभाग में शोक

सुचना

जूहू बीच' नहीं, सुरक्षा क्षेत्र है शारदा बैराज का यह स्थान; एनएचपीसी : और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

Abid Hussain

Tue, Jul 21, 2026

टनकपुर। शारदा बैराज के समीप स्थित खनन क्षेत्र के आसपास इन दिनों बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की खबरों के बीच एनएचपीसी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह स्थान किसी प्रकार का पर्यटन स्थल या मनोरंजन स्थल नहीं है। प्रशासन ने लोगों से यहां अनावश्यक भीड़ न लगाने और सुरक्षा की दृष्टि से इस क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।

पिछले कुछ दिनों से कई स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर इस स्थान की तुलना मुंबई के जूहू बीच से करते दिखाई दिए हैं जिसकी वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंच रहे हैं। प्राकृतिक सौंदर्य और ठंडी हवाओं के कारण लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। हालांकि, एनएचपीसी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह क्षेत्र केवल सुरक्षा व्यवस्था और परियोजना संचालन को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, न कि लोगों के घूमने-फिरने या पर्यटन के उद्देश्य से।

एनएचपीसी अधिकारियों का कहना है कि बैराज और उससे जुड़े क्षेत्रों में जलस्तर कभी भी बदल सकता है। बरसात के मौसम में अचानक पानी छोड़े जाने या जलप्रवाह बढ़ने जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे लोगों की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए आमजन से अनुरोध किया गया है कि वे इस स्थान को पिकनिक स्पॉट या पर्यटन स्थल न समझें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

एसडीएम (उपजिलाधिकारी) टनकपुर ने भी लोगों से अपील की है कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें तथा बैराज के प्रतिबंधित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी नागरिक प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन ने अभिभावकों से भी विशेष अनुरोध किया है कि वे बच्चों और युवाओं को ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से रोकें। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो या पोस्ट देखकर बिना सुरक्षा संबंधी जानकारी के वहां न पहुंचें।

प्रशासन ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए सभी नागरिकों से अपेक्षा है कि वे प्रशासन की अपील का सम्मान करें, प्रतिबंधित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचने में सहयोग करें।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें