Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

सौदागरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सितंबर को विशेष आयोजन

 प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल अव्वल

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

सुचना

बनबसा के ग्राम पंचायत पचपखरिया में : गुस्साए ग्रामीणों ने नहीं खींचने दी बिजली की लाइन, कर्मचारी वापस लौटाए जानिए क्या है नाराजगी

Abid Hussain

Tue, May 6, 2025

 बनबसा। मुख्यमंत्री की विधानसभा जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र बनबसा के ग्राम पंचायत पचपखारिया मे घनी आबादी के बीच से गुजर रही  11000 केवि की विद्युत लाइन का ग्रामीणों ने विरोध किया है। जिसके चलते लाइन का कार्य शुरू नहीं हो सका । यहां गांव में ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते  टीम को बैरगं लौटना  पडा। ग्रामीणों ने बगैर काम के ही विद्युत कर्मचारियों को वापस कर दिया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार नगर पंचायत बनबसा के ग्राम पंचायत पचपखारिया में मंगलवार को विद्युत विभाग की  टीम 11000 केवि की विद्युत लाइन मे कार्य करने पहुंची थी। इस बीच कार्य शुरू करते ही ग्रामीणों द्वारा विद्युत लाइन का विरोध किया गया। भारी विरोध के चलते टीम को वापस होना पड़ा है। ग्रामीण देवेंद्र देउपा ने बताया कि  यहां घनी आबादी होने के चलते विद्युत लाइन का विरोध किया गया है। इस मामले में जेई संजय राणा ने कहा कि ग्रामीणों के विरोध के चलते सभी कर्मचारी बगैर काम के वापस लौट आए हैं। और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। विरोध के दौरान ग्रामीण आनंद सिंह चौहान, देवेंद्र देउपा, गोविंद देउपा,  रजत जोशी, तेज चंद, लेखपाल ललित प्रसाद सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। 

Tags :

जरूरी खबरें