Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मदरसा गौसिया खटीमा में 180 : छात्रों का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण

Abid Hussain

Thu, Feb 12, 2026

खटीमा। गुरुवार को मदरसा गौसिया इस्लामनगर, खटीमा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मदरसा प्रबंधक मौलाना कादरी इरफान उल हक कादरी की उपस्थिति एवं देखरेख में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मेडिकल ऑफिसर डॉ. देश दीपक गौड़ तथा महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनाक्षी सक्सेना की टीम द्वारा लगभग 180 विद्यार्थियों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान बच्चों की सामान्य शारीरिक स्थिति, पोषण स्तर, आंख, कान, दांत एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। डॉ. देश दीपक गौड़ द्वारा विद्यार्थियों का पंजीकरण भी किया गया।

महिला डॉक्टर सोनाक्षी सक्सेना ने विशेष रूप से बढ़ती उम्र के बच्चों को शारीरिक परिवर्तनों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन स्वाभाविक और प्राकृतिक होते हैं, इसलिए उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही छोटे बच्चों को खान-पान संबंधी महत्वपूर्ण सलाह देते हुए उन्होंने बाहर की अस्वास्थ्यकर वस्तुएं न खाने, भूखे पेट न रहने तथा संतुलित आहार लेने की प्रेरणा दी।

डॉ. सक्सेना ने बच्चों को चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक जैसी हानिकारक पेय पदार्थों से दूर रहने तथा सुबह चाय के स्थान पर दूध पीने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों को मौसम के अनुसार प्रतिदिन 6 से 8 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

इस अवसर पर मदरसा प्रधानाचार्य खालिद हुसैन, हाफिज जफरुद्दीन, चुम्मन खान, असलम खान सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मदरसा गौसिया के महिला स्टाफ का सहयोग भी सराहनीय रहा।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें