टनकपुर : लायन्स क्लब की नयी कार्य कारणी का गठन : अनुराग अग्रवाल अध्यक्ष, गौरव अग्रवाल सचिव, दीपक जैन कोषाध्यक्ष, रचित मेहरोत्रा उपाध्यक्ष
टनकपुर/ नगर क्षेत्र के राजश्री होटल में लायन्स क्लब टनकपुर के द्वारा वार्षिक बैठक का आयोजन कर नयी कार्य कारणी का गठन किया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार को नगर क्षेत्र के एक होटल में लायंस क्लब द्वारा आयोजित बैठक के दौरान वर्ष 2025-2026 के लिए सर्व सम्मति से लायन अनुराग अग्रवाल को अध्यक्ष ,लायन गौरव अग्रवाल को सचिव ,लायन दीपक जैन को कोषाध्यक्ष तथा लायन रचित मेहरोत्रा को उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया ।
नव नियुक्त अध्यक्ष लायन अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष जुलाई माह में पौधारोपण, तथा मेंहदी प्रतियोगिता कार्यक्रम तथा अक्टूबर में भव्य लायन्स दीपावली मेला आयोजित किया जाएगा ।
उन्होंने सभी के साथ मिलकर सेवा के क्षेत्र में क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की बात कही।
लायन वैभव अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी लायन साथियों का वर्ष भर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर क्लब के सचिव लायन रचित महरोत्रा कोषाध्यक्ष लॉयन दीपक छतवाल ,लायन अंकित अग्रवाल ,लायन संजय अग्रवाल ,लायन विनय अग्रवाल ,एम जे एफ लायन दीपक शारदा ,लायन आलोक अग्रवाल ,लायन नरेश अग्रवाल ,लायन शलभ शर्मा ,लायन पुनीत शारदा ,लायन क्रांति मोहन सक्सेना ,लायन विकास गुप्ता ,लायन अरुण अग्रवाल ,लायन राजीव आर्या ,लायन मोहित अग्रवाल ,लायन संजय छतवाल ,लायन दर्पण अग्रवाल एवम लायन लेडीज उपस्थित रहीं।
Tags :