Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

सुचना

उत्तराखंड का बताने वाला 10 वर्षीय बालक बिहार पुलिस को मिला, पहचान : कराने की अपील

Abid Hussain

Wed, Jun 3, 2026

उत्तराखंड का बताने वाला 10 वर्षीय बालक बिहार पुलिस को मिला, पहचान कराने की अपील

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की पहल, बच्चे के परिजनों की तलाश जारी

बनबसा। बिहार पुलिस को एक लगभग 10 वर्षीय बालक मिला है, जिसकी पहचान अंश कुमार पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान बालक स्वयं को उत्तराखंड का निवासी बता रहा है, लेकिन अभी तक उसके परिजनों अथवा सही पते की पुष्टि नहीं हो सकी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल बनबसा चंपावत द्वारा बच्चे की पहचान और उसके परिवार तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस एवं संबंधित विभागों ने आमजन से सहयोग की अपील की है।

यदि किसी व्यक्ति को इस बालक के संबंध में कोई जानकारी हो या वह इसके परिवार को जानता हो, तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल से संपर्क करें, ताकि बच्चे को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

अधिकारियों ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों और सोशल मीडिया समूहों से अनुरोध किया है कि बच्चे का फोटो अधिक से अधिक साझा करें, जिससे उसकी पहचान शीघ्र हो सके और वह अपने परिवार से मिल सके।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें