Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

हुआ भावपूर्ण वर्णन

धामी सरकार के UCC तक का जोरदार समर्थन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

सुचना

“एनएचपीसी निदेशक ने जताई संतुष्टि, टनकपुर-बनबसा पावर स्टेशन की : कार्यप्रणाली को सराहा”

Abid Hussain

Fri, Mar 27, 2026

बनबसा / एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) सुप्रकाश अधिकारी ने टनकपुर-बनबसा पावर स्टेशन का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं, संचालन और तकनीकी कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। उनके दौरे को लेकर पूरे पावर स्टेशन में उत्साह और सजगता का माहौल देखने को मिला।

पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने निदेशक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें पौधा एवं शाल भेंट किया। इस अवसर पर सीआईएसएफ की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने पावर हाउस, स्विचयार्ड सहित विभिन्न इलेक्ट्रिकल इकाइयों का जायजा लिया और विद्युत उत्पादन व ट्रांसमिशन सिस्टम की कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने उपकरणों के रखरखाव और संचालन व्यवस्था को संतोषजनक बताते हुए टीम के प्रयासों की प्रशंसा की।

सिल्ट इजेक्टर क्षेत्र में विकसित गार्डन एवं बैराज में स्थापित लॉग-बूम का उद्घाटन करते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा के प्रयासों को भी सराहा।

प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में निदेशक ने अधिकारियों एवं यूनियन प्रतिनिधियों के साथ तकनीकी व संचालन संबंधी मुद्दों पर चर्चा की और बेहतर कार्य के लिए टीम का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पावर स्टेशन में कार्यकुशलता, सुरक्षा मानकों और समन्वय का स्तर प्रशंसनीय है।

इस दौरान महाप्रबंधक (विद्युत) मोहम्मद जावेद अंसारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। निदेशक ने इंडो-नेपाल कैनाल समेत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर समग्र व्यवस्था पर संतोष जताते हुए भविष्य में इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें