Wed 14 Jan 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड का मॉडल जिला

प्रियंका भट्ट पूर्ति अधिकारी चंपावत

संपर्क करें, अंतिम तिथि 14 जनवरी

03 तस्कर दबोचे गए, 1.76 लाख रुपये की अवैध भारतीय मुद्रा जब्त

दुकाने ध्वस्त

सुचना

टनकपुर को मिली बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री धामी ने दी मिनी विकास भवन की : मंजूरी, प्रशासनिक सेवाएँ अब होंगी doorstep पर

Abid Hussain

Fri, Dec 5, 2025

टनकपुर को मिली बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री धामी ने दी मिनी विकास भवन की मंजूरी, प्रशासनिक सेवाएँ अब होंगी doorstep पर

टनकपुर। आदर्श चम्पावत की परिकल्पना को साकार करने और टनकपुर क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पूर्णागिरि तहसील, टनकपुर में मिनी विकास भवन/बार भवन के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। लगभग ₹533.79 लाख की अनुमानित लागत से बनने वाला यह भवन शीघ्र ही धरातल पर उतरने जा रहा है।

इस मिनी विकास भवन का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों से जुड़े नागरिकों को प्रशासनिक सेवाएँ उनकी दहलीज पर उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को सामान्य कार्यों हेतु जिला मुख्यालय की दूरी बार-बार न तय करनी पड़े। व्यापारिक, धार्मिक, परिवहन एवं सीमा-संबंधी गतिविधियों से सराबोर टनकपुर में यह सुविधा स्थानीय जनता, पूर्णागिरि धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं तथा सीमांत क्षेत्रों के निवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

आदर्श चम्पावत मॉडल के अनुरूप यह भवन एकीकृत प्रशासनिक सेवाओं का केंद्र बनेगा, जहाँ राजस्व, विकास, सामाजिक कल्याण, जन शिकायत निवारण सहित कई आवश्यक विभाग एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। इससे समय, धन और श्रम की बचत के साथ जनता की शासन-प्रशासन तक सीधी, त्वरित और पारदर्शी पहुँच सुनिश्चित होगी।

इसके साथ ही शारदा कॉरिडोर परियोजना—जो पर्यटन, व्यापार, स्थानीय अर्थव्यवस्था और सीमांत विकास में नई ऊर्जा भरने जा रही है—के संचालन, समन्वय और निगरानी में भी यह भवन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

टनकपुर और पूर्णागिरि क्षेत्र को नई प्रशासनिक पहचान देने वाला यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ‘जनसेवा सर्वोपरि’ की सोच और सीमा क्षेत्र में सक्षम, संवेदनशील तथा आधुनिक प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करने की प्राथमिकता को और मजबूत करता है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें