Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

4.51 ग्राम स्मैक के साथ मनिहारगोठ निवासी सलमान को पुलिस ने : किया गिरफ्तार, आरोपी की मोटरसाइकिल सीज

Abid Hussain

Sun, Sep 21, 2025

■■ मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध चम्पावत पुलिस की प्रभावी कार्यवाही 

■■ थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत  मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना रजिस्ट्रेशन नंबर uk03 TA 7282 में 4.51  ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त मनिहार गोठ निवासी सलमान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

■■नशे के कारोबार में लिप्त लोगों को नहीं बख्शा जाएगा, तेज कुमार उप निरीक्षक चौकी प्रभारी मनिहारगोठ

टनकपुर/मनिहारगोठ निवासी एक युवक को कोतवाली पुलिस ने 4 .51 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया कि अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक  जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक  चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। शनिवार को  कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर  क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा  पूरन सिंह तोमर प्रभारी थाना टनकपुर के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय सैलानीगोठ    के पास  सघन चैकिंग अभियान   के दौरान 01 अभियुक्त सलमान अली उर्फ सल्लन पुत्र इब्राहीम अली निवासी ग्राम मनिहार गोठ टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 33 वर्ष  को मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना रजिस्ट्रेशन नंबर uk03 TA 7282 मैं अवैध स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली टनकपुर में मु0अ0सं0-103/2025  धारा 08/21 /60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी  को 4.51 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक तेज कुमार, हे0कानि0 मोहन तोमक्याल, कानि0 दीपक रावत शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें