Sat 08 Aug 2026

ब्रेकिंग

निधन, टनकपुर में शोक की लहर

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

रहा भव्य सैनिक स्मारक अंतिम चरण में

पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

सुचना

लायंस क्लब के सदस्यों ने पौधा रोपण कर पर्यावरण : संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Abid Hussain

Sat, Jul 19, 2025


   टनकपुर/ लायंस क्लब परिवार ने धरती को हरा भरा रखने के उद्देश्य से बड़े ही उत्साह के साथ वृहद्ध वृक्षारोपण किया। बताया  कि इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक जागरूकता बढ़ाना है।   जानकारी के मुताबिक शनिवार को लायंस क्लब अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल एवं लायंस क्लब परिवार के सदस्यों द्वारा टनकपुर में  वृहद वृक्षारोपण कर विभिन्न प्रजातियों के फलदार , फूलदार एवम् छायादार 60 पौधे पिथौरागढ़ चुंगी पर बने चौक  एवं अन्यंत्र बगीचों में लगाए गए। लायंस परिवार द्वारा जनता से अपील की गई ,  कि प्रकृति पूजन और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित लोक पर्व हरेला की परंपरा को आगे बढ़ाने व प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें।

क्योंकि शास्त्रों में वर्णित है कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है साथ ही ”एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाएँ। क्लब अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधा रोपण बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जितने पेड़ काटे गए हैं। उससे चौगुने वृक्ष लगाने चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर आंगन में वृक्ष लगाना चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष लायन अनुराग अग्रवाल ,कार्यक्रम संयोजक एवं निवर्तमान अध्यक्ष लॉयन वैभव अग्रवाल ,उपाध्यक्ष लायन रचित महरोत्रा, सचिव लायन गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लॉयन दीपक जैन , लायन संजय अग्रवाल, लॉयन विनय अग्रवाल, लायन क्रांति मोहन सक्सेना , लायन दीपक छतवाल, सहित लायंस मेम्बर उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें