Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

सौदागरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सितंबर को विशेष आयोजन

 प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल अव्वल

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

सुचना

बनबसा: राजकीय महाविद्यालय में पीएलबी मित्रों द्वारा जागरूकता शिविर का : आयोजन कर किया गया जागरूक

Abid Hussain

Wed, Jul 30, 2025

बनबसा/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर क्षेत्र के पीएलबी मित्र नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में  विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आम जनमानस में जागरूकता लाने का समय-समय पर प्रयास कर कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्लlन ऑफ एक्शन के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज बनबसा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य  डॉ आनंद प्रकाश सिंह   और संचालन पीएलबी विजेंद्र अग्रवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधिक साक्षरता शिविर   पीएलबी गणों द्वारा लोगों को नालसा  एसिड अटैक से पीड़ित लोगों को विधिक सहायता योजना 2016, क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट 2013, नालसा जागृति योजना 2025,  बेसहारा बच्चों के लिए नालसा के साथी अभियान ,दिव्यांगों के अधिकार और जेनेरिक दवा और   यूसीसी कानून विवाह पंजीकरण को लेकर जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। शिविर में  पीएलवी विजेंद्र अग्रवाल , पीएलबी सोनी सिंह , पीएलबी अर्जुन सिंह,पीएलबी सोनी जहां,पीएलबी प्रियंका पचोली, पीएलबी रीता कनौजिया  और विद्यालय के प्राध्यापक डॉ राजीव कुमार ,डॉक्टर  भूप नारायण, डॉ  सुधीर मलिक,डॉक्टर सुशीला आर्य,  डॉ हेम कुमार , जयंती देवी त्रिलोक चंद्र, विनोद चंद, अमर सिंह आदि लोग  मौजूद थे। शिविर के उपरांत हरेला पर्व के तहत विद्यालय में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया।

Tags :

जरूरी खबरें