Thu 12 Mar 2026

ब्रेकिंग

गोविंद आर्य (गैस प्रबंधक टनकपुर)

भव्य परेड, GM जावेद अंसारी ने जवानों की सराहना की

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन निगम प्रबंधन को भेजा नोटिस

अधिकारी चंपावत

रंजन आर्या (महाप्रबंधक) एनएचपीसी

सुचना

बनबसा में पालतू कुत्ते का हमला: मीटर रीडर अंकुर अग्रवाल की हालत नाजुक, : बरेली रेफर

Abid Hussain

Sun, Feb 22, 2026

बनबसा। दो दिन पूर्व मीटर रीडिंग लेने गए मीटर रीडर अंकुर अग्रवाल पर एक पालतू कुत्ते द्वारा किए गए हमले का मामला अब गंभीर मोड़ ले चुका है। प्रारंभिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें आज उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बनबसा क्षेत्र में उस समय हुई जब अंकुर अग्रवाल नियमित ड्यूटी के तहत उपभोक्ता के घर मीटर रीडिंग लेने पहुंचे थे। इसी दौरान घर के पालतू कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल खटीमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया।

कंपनी के सुपरवाइजर आकाश कुमार ने बताया कि अंकुर अग्रवाल का उपचार बरेली में जारी है और कंपनी की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा, “विभाग द्वारा जो भी संभव सहायता होगी, उसके लिए उचित कार्रवाई की जा रही है। हम पीड़ित कर्मचारी और उनके परिवार के संपर्क में हैं।”

घटना के बाद क्षेत्र में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

इस बीच, परिजनों की चिंता बढ़ी हुई है और सभी लोग अंकुर अग्रवाल के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन से भी अपेक्षा की जा रही है कि मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें