Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: वोटर चेतना अभियान के तहत भाजपा ने चंपावत और टनकपुर मे कार्यशाला आयोजित की•••

टनकपुर / भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party)द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्र व्यापी वोटर चेतना महाअभियान(Nationwide Voter Awareness Campaign) के तहत भारतीय जनता पार्टी चम्पावत विधानसभा का वोटर चेतना महाअभियान सम्मेलन आयोजित किया गया। टनकपुर और चम्पावत में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता क्रमशः प्रदेश मंत्री, जिला प्रभारी विकास शर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम पांडेय ने लोकतंत्र में मतदाता और मतदान की भूमिका को अहम बताया।

चम्पावत में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने कहा कि मतदाताओं के बिना लोकतंत्र अधूरा है। बूथ स्तर तक अभियान के माध्यम से मतदाता सूची में नए मतदाताओं को जोड़ने, जाली मतदाताओं को हटाने और मतदाता सूची में सुधार करने का आह्वान किया। अभियान के जिला संयोजक व भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने विस्तृत रूप से कार्यक्रम की जानकारी दी।

फार्म 6, 7, 8 के बारे में बताया। विधानसभा संयोजक कैलाश अधिकारी ने बूथ स्तर तक अभियान को सफल बनाने को कहा। अभियान के सह जिला संयोजक व भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने पीपीटी के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर से बूथ स्तर तक के अभियान की जानकारी दी। सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा नेता दलीप महर, श्याम सिंह महर, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, नवीन भट्ट, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लाक प्रमुख रेखा देवी, जिला पदाधिकारी रमेश भंडारी, अभियान के विधानसभा सहसंयोजक विकास गिरी, मंडल पदाधिकारी कृष्णा जोशी, नंदन तड़ागी, भुवन भट्ट, महेश भट्ट, अशोक बिष्ट, रमेश कोहली, विजय पांडेय, कमल तड़ागी, अमर सिंह, हरीश जोशी, कमल पांडेय, आनंद अधिकारी, दीपक तिवारी, गिरीश खर्कवाल, कैलाश सिंह, रमेश खाती, अजय प्रहरी, मनोज अमखोलिया, मुकेश रावत, मनोज कुमार, मोर्चा पदाधिकारी गंगा खाती, शैलेश जोशी, निर्मला पांडेय, ललित गोस्वामी, जगदीश परेरू, बालम बोहरा, अजय नरियाल, पवन नाथ, सुरेन्द्र कुमार, शक्तिकेन्द्र संयोजक मनमोहन बोहरा, सुरेश बिष्ट, मनोज तड़ागी, बूथ अध्यक्ष जगत बिष्ट, कृष्णानंद बिनवाल, आनंद सिंह, गणेश महर, मनोज शर्मा, हरीश जोशी, पीयूष जोशी, महेश जोशी, केडी पनेरू, नवीन सेठी, अजय चौधरी, पुष्कर नाथ, हेम नरियाल, दीपक बिष्ट, प्रेम सिंह, चंचल सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

टनकपुर में हुए कार्यक्रम में अभियान के सह जिला संयोजक हरीश हैसियत ने अभियान को लेकर जानकारी दी और बूथ स्तर तक मतदाता सूची में संशोधन का आह्वान किया। संचालन जिला महामंत्री पूरन माहरा ने किया। सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, कमलेश भट्ट, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक पाठक, अभियान के विधानसभा सह संयोजक शानू गुरूरानी, पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा, भाजपा पदाधिकारी हर्षवर्धन रावत, विद्या जुकरिया, मान बहादुर पाल, उमाशंकर भट्ट, मोर्चा जिलाध्यक्ष अमजद हुसैन, सुनीता मुरारी, रवि प्रजापति, मंडल पदाधिकारी प्रेम सिंह, भुवन कलौनी, मोनू ठाकुर, नवीन चौहान, कलावती कापड़ी, रूकमणि उनियाल अनीता यादव, मोर्चा अध्यक्ष सरोज चंद, कविता थापा, लोकेन्द्र मौनी, नरेन्द्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें