Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

लायंस क्लब टनकपुर की सराहनीय पहल, 4 जनवरी को संयुक्त चिकित्सालय में : लगेगा रक्तदान शिविर

Abid Hussain

Wed, Dec 31, 2025

टनकपुर। लायंस क्लब टनकपुर 321-B10 द्वारा मानव सेवा की भावना को साकार करते हुए रविवार, 04 जनवरी 2026 को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10 बजे से संयुक्त चिकित्सालय, टनकपुर में आयोजित होगा।

“Donate Blood, Save Life” के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। लायंस क्लब ने नगर की समस्त जागरूक जनता से अपील की है कि वे इस महादान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मानवीय सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।

शिविर में 18 से 60 वर्ष आयु के स्वस्थ व्यक्ति, जिनका वजन 50 किलोग्राम से अधिक है, 350 मिलीलीटर रक्तदान कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार पुरुष तीन माह में एक बार तथा महिलाएं चार माह में एक बार सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकती हैं। चिकित्सकीय विशेषज्ञों का कहना है कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित होता है और शरीर बहुत तेजी से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण कर लेता है।

रक्तदान के लाभों पर प्रकाश डालते हुए क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है, हृदय रोगों का जोखिम कम होता है, कोलेस्ट्रॉल व रक्तचाप नियंत्रित रहता है तथा शरीर फिट और स्वस्थ बना रहता है।

इस पुनीत आयोजन का नेतृत्व अध्यक्ष लायन अनुराग अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन दीपक जैन, सचिव लायन गौरव अग्रवाल कर रहे हैं। वहीं कार्यक्रम संयोजक के रूप में लायन दीपक छतवाल एवं लायन संजय अग्रवाल व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।

लायंस क्लब टनकपुर का यह प्रयास न केवल जरूरतमंदों के लिए जीवनदान साबित होगा, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना को भी और मजबूत करेगा।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें