Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

मनिहारगोठ खेल मैदान के पास लगी सीमेंट की कुर्सियों में तोड़फोड़, नट– : बोल्ट चोरी

Abid Hussain

Tue, Dec 23, 2025


मनिहारगोठ खेल मैदान के पास लगी सीमेंट की कुर्सियों में तोड़फोड़, नट–बोल्ट चोरी

अराजक तत्वों की करतूत से क्षेत्र में आक्रोश, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

टनकपुर/ ग्राम पंचायत मनिहारगोठ के खेल मैदान के पास आम जनता की सुविधा के लिए लगाई गई सीमेंट की कुर्सियों को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। कुर्सियों में लगाए गए नट–बोल्ट भी गायब पाए गए हैं, जिससे बैठने की व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई है।

स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों का कहना है कि यह मैदान सुबह-शाम बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए उपयोग में आता है, लेकिन कुर्सियों की तोड़फोड़ से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है।

कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मैदान परिसर में निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

■■ बजट मिलते ही लगेंगी नई कुर्सियां : ग्राम प्रधान शहाना

टनकपुर : ग्राम प्रधान शहाना खातून ने बताया कि कुछ समय पूर्व खेल मैदान के पास सीमेंट की टेबल एवं कुर्सियां लगाई गई थीं, जिन्हें असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। कई स्थानों पर नट-बोल्ट भी गायब कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही बजट उपलब्ध होगा, नई कुर्सियां लगवाई जाएंगी तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा जाएगा।

Tags :

कलयुग

जरूरी खबरें