Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

जीआईसी सैलानीगोठ में गणित प्रवक्ता के लिए आवेदन आमंत्रित, एमएससी-बी.एड : अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

Abid Hussain

Thu, Aug 6, 2026

टनकपुर/चम्पावत। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) सैलानीगोठ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए केवल गणित विषय के प्रवक्ता के एक अस्थायी पद पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजाराम पौरी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 10 अगस्त तक अपने आवेदन पत्र विद्यालय कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

प्रधानाचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी का चयन पूर्णतः मेरिट के आधार पर किया जाएगा। एमएससी (गणित) एवं बी.एड. योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में वरीयता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी अपने आवेदन के साथ शैक्षिक प्रमाणपत्रों सहित आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से जमा करें।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति केवल पांच माह के लिए, शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु की जाएगी। चयनित प्रवक्ता को जिला खनन न्यास निधि (DMF) के माध्यम से ₹10,000 प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न की जाएगी, ताकि सर्वाधिक योग्य अभ्यर्थी का चयन सुनिश्चित हो सके। प्रधानाचार्य ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते आवेदन जमा करने की अपील की है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें