Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

धामी सरकार मे मनिहारगोठ मे बही विकास की बयार : एक करोड़ 30 लाख 80 हजार रुपए से हो रहा है सीसी मार्गो का निर्माण

Abid Hussain

Wed, Aug 13, 2025

टनकपुर/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने ग्राम पंचायत मनिहार गोठ की जनता को सौगात दे दी है। जिसके तहत यहां पंचायत मनिहारगोठ में एक करोड़ 30 लाख 80 हजार रूपये स्वीकृत कर विभिन्न संपर्क मार्गों का कार्य शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। चमोली से लेकर पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग केदारनाथ चंपावत में बनने वाले सड़क एवं संपर्क मार्ग निर्माण के लिए अलग-अलग मदो में पैसे जारी किए गए हैं। नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि अपनी पूर्व की घोषणा के तहत अल्पसंख्यक विकास निधि के माध्यम से जनपद चंपावत में विभिन्न कार्य हो रहे हैं। यहां जनपद चंपावत में ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में  लगभग एक करोड़ 30 लाख अस्सी हजार रूपये स्वीकृत कर संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने  कहा कि उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर भाजपा उम्मीदवारो की जीत से भाजपा गदगद है। इससे न केवल जनता ने सीएम धामी की विकास नीति पर मोहर लगाइ है। बल्कि विकास को और गति देने का मार्ग प्रसस्त किया है।

कहा कि उत्तराखंड के युवा अब स्टार्ट अप नवाचार और तकनीकी शिक्षा के अवसर का लाभ उठा रहे हैं जिससे अगली पीढ़ी में आत्मनिर्भरता की भावना का विकास हो रहा है। साथ ही तेजी से हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास खासकर सड़कों और पुलों के निर्माण में दुर्दशा के क्षेत्र को मुख्य धारा की प्रगति से जोड़ा है। और राज्य की आर्थिक गति को गति दी है। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा  मनिहारगोठ  में जिला अल्पसंख्यक विकास निधि (समाज कल्याण) के अंतर्गत सीसी मार्गों का निर्माण कार्य उत्तराखंड कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से शुरू करा दिया गया है। जिसके तहत ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में 14 सीसी संपर्क मार्ग निर्माण  के लिए एक करोड़ 30 लाख 80 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इधर भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमजद भाई, ग्राम प्रधान शहाना खातून, मस्जिद कमेटी के सदर कदीर हुसैन, पूर्व सदर शाफिकुर रहमान सहित तमाम गणमान्य लोगों ने अल्पसंख्यक विकास निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए धामी सरकार का आभार व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें