Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

ट्रैफिक नियम तोड़े तो नहीं मिलेगी राहत, टनकपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, : धड़ाधड़ काटे चालान, मचा हड़कंप

Abid Hussain

Thu, Jul 30, 2026

टनकपुर। कोतवाली टनकपुर पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों, रॉन्ग साइड से वाहन चलाने वालों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में संचालित किया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने ओवरलोड वाहनों की गहन जांच की और रॉन्ग साइड वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा रॉन्ग साइड वाहन न चलाने की अपील की गई।

अभियान में उपनिरीक्षक तेज कुमार, उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर, चालक अनिल कुमार, मुख्य आरक्षी रामलाल, मुख्य आरक्षी कैलाश चौसाली, आरक्षी हितेश वर्मा, आरक्षी मनोज कुमार एवं डायल-112 पुलिस टीम शामिल रही।

पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें