Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

धामी सरकार का स्वच्छता पर बड़ा प्रहार : चम्पावत को मिली ₹268.85 लाख की सौगात, वर्षों पुराना कचरा होगा खत्म

Abid Hussain

Fri, Dec 19, 2025

चम्पावत, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। जनपद चम्पावत के शहरी क्षेत्रों में वर्षों से जमा लीगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए ₹268.85 लाख की परियोजना को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

यह निर्णय न केवल राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के प्रभावी अनुपालन को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि धामी सरकार कागजी योजनाओं नहीं, जमीनी बदलाव में विश्वास रखती है। शहरी विकास विभाग द्वारा स्वीकृत इस परियोजना से जनपद की तीनों नगरपालिकाओं—लोहाघाट, चम्पावत और टनकपुर—में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी।राज्य सरकार द्वारा नगरपालिका परिषद लोहाघाट को ₹70.20 लाख, चम्पावत को ₹45.30 लाख तथा टनकपुर को ₹45.80 लाख की प्रथम किस्त जारी की गई है। यह धनराशि वर्षों से जमा कचरे के वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुकूल निस्तारण में मील का पत्थर साबित होगी।इस महत्वाकांक्षी योजना से शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत, प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण तथा नागरिकों को स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा। साथ ही नगर निकायों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह स्वीकृति जनपद के लिए स्वच्छ भविष्य की नींव है। लीगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक निस्तारण न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कारगर कदम है, बल्कि यह शहरी जीवन की गुणवत्ता को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। स्पष्ट है कि धामी सरकार “स्वच्छ उत्तराखंड–स्वस्थ उत्तराखंड” के संकल्प को धरातल पर उतारने में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें