Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

रिपोर्ट✍️ आबिद सिद्दीकी : चंपावत पुलिस द्वारा टनकपुर में वॉलिंटियर्स को यातायात नियमों का दिया गया प्रशिक्षण

Abid Hussain

Mon, Apr 28, 2025

टनकपुर/ जनपद चंपावत मे पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर नगर मे सड़क सुरक्षा वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह सभी वॉलंटियर आगामी दिनों में नगर के मुख्य चौराहों पर राहगीरों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करेंगे। इसी क्रम में यातायात उपनिरीक्षक ज्योति प्रकाश द्वारा शहर के मुख्य चौराहों पर इन सभी वॉलिंटियर को प्रशिक्षण दिया गया।

जिसमें नए ट्राफिक वालंटियर को लोगों से वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करने हेलमेट का प्रयोग करने, सीट बेल्ट का प्रयोग करना, शराब पीकर वाहन न चलाना ओवर स्पीड वाहन न चलाना, ट्रिपल राइडिंग आदि सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु बताया गया एवं स्मैक और अन्य ड्रग्स के बढ़ते आदतों को खत्म करने और सूचना देने के लिए प्रेरित करने आदि के बारे में प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन हम सभी के हित में है। नियम हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। कहा कि वॉलिंटियर स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें व लोगों को जागरूक भी करें। प्रशिक्षण के दौरान नौशाद अहमद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें