Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

मनिहारगोठ निवासी अमीम हुसैन का अनोखा आविष्कार, गैस संकट का दे सकता है : सस्ता विकल्प

Abid Hussain

Sun, Mar 22, 2026

■■ तीन प्रकार के ईंधन से चलने वाली भट्टी तैयार, 1 लीटर में 4 घंटे तक कार्य करने का दावा

टनकपुर / मनिहार गोठ निवासी कक्षा 10 के छात्र अमीम हुसैन ने अपनी प्रतिभा और नवाचार सोच से एक ऐसा मॉडल तैयार किया है, जो वर्तमान समय में देशभर में महसूस की जा रही गैस की किल्लत के बीच एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकता है। कम उम्र में ही अमीम ने एक “भट्टीनुमा” प्रोडक्ट तैयार कर सबको चौंका दिया है।

अमीम हुसैन द्वारा तैयार की गई यह भट्टी खास बात यह है कि यह एक नहीं बल्कि तीन प्रकार के ईंधन—डीजल, केरोसिन तथा वाहनों में उपयोग के बाद निकलने वाले खराब तेल—से संचालित हो सकती है। छात्र का दावा है कि मात्र 1 लीटर ईंधन में यह भट्टी लगभग 4 घंटे तक लगातार कार्य कर सकती है, जो इसे किफायती और उपयोगी बनाता है।

देश में लगातार बढ़ती गैस की कीमतों और समय-समय पर होने वाली आपूर्ति की समस्या को देखते हुए यह मॉडल आम लोगों के लिए राहत का माध्यम बन सकता है। खासतौर पर ग्रामीण और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह एक सस्ता और सुलभ विकल्प साबित होने की संभावना रखता है।

अमीम हुसैन के पिता मुजीब रहमान पेशे से वाहन मरम्मत का कार्य करते हैं, जिनसे उन्हें तकनीकी समझ और प्रेरणा मिली। वहीं उनकी माता नाजरा खातून एक गृहिणी हैं। अमीम वर्तमान में नगर क्षेत्र के होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के छात्र हैं और पढ़ाई के साथ-साथ नवाचार में भी गहरी रुचि रखते हैं।

स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने अमीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यदि इस मॉडल को उचित मार्गदर्शन और मंच मिले तो यह जिला ही नहीं बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना सकता है।

जरूरत है कि प्रशासन और शिक्षा विभाग ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहन दे, ताकि उनके नवाचार समाज के लिए उपयोगी साबित हो सकें। अमीम हुसैन का यह प्रयास निश्चित ही अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें