Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी विकास की बड़ी सौगात, टनकपुर-बनबसा के : ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

Abid Hussain

Thu, Jun 25, 2026

चम्पावत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास को गति देते हुए विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।

चम्पावत जनपद के लिए यह विशेष रूप से बड़ी सौगात साबित हुई है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत टनकपुर एवं बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किलोमीटर आंतरिक मार्गों के निर्माण हेतु ₹4.38 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, ऊर्जा, धार्मिक पर्यटन, आपदा राहत तथा आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न जनपदों में मंदिरों के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, सोलर ऊर्जा परियोजनाओं और आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए भी करोड़ों रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रदेश सरकार के इन निर्णयों को विकास और जनकल्याण के प्रति मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रमाण माना जा रहा है। विशेषकर सीमांत जनपद चम्पावत में सड़क संपर्क मजबूत होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें