Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

रिपोर्ट: आबिद सिद्दीकी : मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण कर दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश

Abid Hussain

Fri, Jun 5, 2026

मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण कर दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश

खटीमा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड स्थित हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय में आमजन और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। जनसुनवाई के उपरांत उन्होंने कैंप कार्यालय परिसर में पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन भदोरिया ने जानकारी दी कि जनपद में विशेष अभियान के तहत लगभग चार लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मोहनी पोखरिया, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, रमेश जोशी, अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, भवानी भंडारी, पंकज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें