Sat 07 Nov 2026

ब्रेकिंग

सजाया; नागरिकों की सुविधा के लिए किए विशेष इंतजाम

क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है विभाग?

और पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर उठे अहम मुद्दे।

सौम्य तिवारी अध्यक्ष

रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतिभाओं ने मोहा मन

सुचना

दीपोत्सव पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा टनकपुर, पालिका ने बाजारों को : सजाया; नागरिकों की सुविधा के लिए किए विशेष इंतजाम

Abid Hussain

Sat, Nov 7, 2026


दीपोत्सव पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा टनकपुर, पालिका ने बाजारों को सजाया; नागरिकों की सुविधा के लिए किए विशेष इंतजाम

अध्यक्ष विपिन कुमार और सभासदों की पहल पर बाजारों में आकर्षक विद्युत सजावट, स्वागत द्वार और विशेष सफाई अभियान शुरू

टनकपुर। दीपोत्सव के पावन पर्व को लेकर नगर पालिका परिषद टनकपुर ने नगरवासियों और व्यापारियों को उत्सव का बेहतर माहौल देने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार एवं समस्त सभासदों के नेतृत्व में नगर के प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और आकर्षक सजावट से रोशन किया गया है। बाजारों में की गई भव्य सजावट से दीपोत्सव की रौनक देखते ही बन रही है।

नगर के प्रमुख स्थानों पर आकर्षक स्वागत द्वार भी स्थापित किए गए हैं, जो बाजारों की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। पालिका की ओर से त्योहार के दौरान नगर में आने वाले नागरिकों, ग्राहकों और आगंतुकों के स्वागत एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए नगर के प्रमुख बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही चूने का छिड़काव कर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आतिशबाजी बाजार के लिए गांधी मैदान टनकपुर में समुचित व्यवस्था की गई है। बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर भी लगाए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त ध्वनि प्रसारण के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न व्यवस्थाओं और आवागमन संबंधी आवश्यक जानकारियां दी जा रही हैं, ताकि त्योहार के दौरान बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद टनकपुर नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। त्योहारों के दौरान नागरिकों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता है।

नगर पालिका परिषद टनकपुर के अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल ने समस्त बोर्ड एवं परिवार की ओर से नगरवासियों और व्यापारियों को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से त्योहार को आपसी सौहार्द, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाने की अपील की गई है।

Tags :

दमदार मिसाल

विज्ञापन

जरूरी खबरें