खबर का असर: फुटपाथ से पत्थर हटाने के मौखिक निर्देश, : नहीं माने तो विभाग करेगा कार्रवाई
Abid Hussain
Fri, Nov 13, 2026
खबर का असर: कई लोगों ने हटाए पत्थर, शेष को लोक निर्माण विभाग स्वयं हटाएगा
टनकपुर। सड़क किनारे फुटपाथ पर अवैध रूप से रखे गए पत्थरों का मामला प्रमुखता से उठाए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लिया है। विभाग की ओर से संबंधित लोगों को मौखिक रूप से फुटपाथ से पत्थर हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
आपको बता दें कि आपके प्रिय चैनल द्वारा फुटपाथ पर रखे पत्थरों के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने संबंधित लोगों को पत्थर हटाने के मौखिक निर्देश दिए हैं।
लक्ष्मण सिंह सामंत ने स्पष्ट किया कि यदि निर्देशों के बावजूद किसी व्यक्ति द्वारा फुटपाथ से पत्थर नहीं हटाए जाते हैं तो विभाग स्वयं पत्थरों को हटाने की कार्रवाई करेगा। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फिलहाल कई लोगों ने विभाग के मौखिक निर्देशों का पालन करते हुए फुटपाथ से पत्थर हटा लिए हैं। अब देखना होगा कि शेष अतिक्रमण को हटाने के लिए विभाग कब तक कार्रवाई करता है।
Tags :
ब्रेकिंग न्यूज़
विज्ञापन