Tue 17 Nov 2026

ब्रेकिंग

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का भव्य समापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर गूंजा निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता का संदेश

विजन पब्लिक स्कूल में लगा विधिक जागरूकता शिविर

देहरादून से पहुंची सोशल ऑडिट टीम

सुचना

सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के संदेश के साथ टनकपुर पावर स्टेशन में : सतर्कता जागरूकता सप्ताह का भव्य समापन

Abid Hussain

Mon, Nov 16, 2026

पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी प्रतिभागियों को किया सम्मानित, महाप्रबंधक जावेद अंसारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

टनकपुर। एनएचपीसी लिमिटेड के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही का संदेश देने वाले इस आयोजन में प्रतिभागियों की प्रतिभा को सम्मानित करने के साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संकल्प भी दोहराया गया। इस वर्ष सप्ताह की प्रेरणादायी थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ पावर स्टेशन प्रमुख  ऋषि रंजन आर्य ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय संख्या-दो, एनएचपीसी के विद्यार्थियों ने मनमोहक एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और अतिथियों का मन मोह लिया।

समारोह में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट, सुखीढांग के सहायक अध्यापक  जहीर अब्बास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्हें शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार–२०२५ से सम्मानित किया जा चुका है। पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने उन्हें सम्मानित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान की प्रशंसा की। श्री जहीर अब्बास की उपस्थिति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।

प्रतिभाओं को सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का बढ़ाया उत्साह

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एनएचपीसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, उनके परिवारों तथा केंद्रीय विद्यालय संख्या-दो के विद्यार्थियों के लिए निबंध, भाषण, कविता पाठ, प्रश्नोत्तरी और रंगोली सहित विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों के प्रति अपनी जागरूकता भी प्रदर्शित की।

समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

एनएचपीसी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतियोगिताओं के विजेता

निबंध प्रतियोगिता में  दिलीप कुमार यादव ने प्रथम,  ए. दुष्यंत कुमार ने द्वितीय तथा  उत्सव सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में  मोहित कुमार अरोड़ा प्रथम,  राहुल नागेश द्वितीय तथा हरेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

कविता पाठ प्रतियोगिता में  राजेश कुमार पुरुषार्थी ने प्रथम,  राजीव कुमार द्विवेदी ने द्वितीय तथा  दीपक टम्टा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में  यशराज रघुवंशी ने प्रथम,  लाखन सिंह ने द्वितीय तथा  मोहम्मद अंजर सिद्दीकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महिला प्रतिभागियों ने भी दिखाया हुनर

महिला प्रतिभागियों की कविता पाठ प्रतियोगिता में  मोनिका पुरुषार्थी प्रथम,  श्वेता टम्टा द्वितीय तथा  चारु पांगती तृतीय स्थान पर रहीं।

रंगोली प्रतियोगिता में  रेनू ने प्रथम,  साक्षी सिंह ने द्वितीय तथा  वीना सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों की कलात्मक अभिव्यक्ति और रचनात्मकता ने आयोजन को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया।

विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिताओं में बिखेरी प्रतिभा की चमक

केंद्रीय विद्यालय संख्या-दो, एनएचपीसी के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग (कक्षा छह से आठ) में मान्या तिवारी ने प्रथम, मोहम्मद मुबश्शिर ने द्वितीय तथा बृजेश पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग (कक्षा नौ से बारह) में हया फातिमा प्रथम, शिवि शर्मा द्वितीय तथा अरनव उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सुनिधि सिंह ने प्रथम, तनिषा जोशी ने द्वितीय तथा विद्या चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मेधा ज्याला प्रथम, लक्ष्य कुमार गुप्ता द्वितीय तथा दिव्या रौतेला तृतीय स्थान पर रहीं।

हिंदी निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में निशु पाटनी ने प्रथम, अनुष्का सिंह चौहान ने द्वितीय तथा दिया भण्डारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं, एनएचपीसी कार्मिकों के बच्चों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता (कक्षा छह से आठ) में विधि शर्मा ने प्रथम, अनमोल चौधरी ने द्वितीय तथा रोनल माइकल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सत्यनिष्ठा ही संगठन की प्रगति और समृद्धि का आधार : ऋषि रंजन आर्य

समारोह को संबोधित करते हुए पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने कहा कि सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही किसी भी संगठन की प्रगति एवं समृद्धि के मूल आधार हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक सफलता केवल उपलब्धियों और उत्पादन तक सीमित नहीं होती, बल्कि उसकी कार्यप्रणाली में नैतिकता, निष्पक्षता और ईमानदारी का समावेश भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दैनिक कार्यों और निर्णयों में उच्च नैतिक मूल्यों का पालन करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने निवारक सतर्कता के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सतर्कता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक कार्मिक को अपने कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए सुशासन की संस्कृति को मजबूत बनाने में योगदान देना चाहिए।

वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाई समारोह की शोभा

कार्यक्रम में महाप्रबंधक  जावेद अंसारी, उप महाप्रबंधक (सिविल)  ओम प्रकाश गुप्ता, उप महाप्रबंधक (विद्युत)  रवींद्र शर्मा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  ई. श्रीनिवास, उप महाप्रबंधक (वित्त) श्वेता सिंह, उप महाप्रबंधक (सिविल) एवं परियोजना सतर्कता अधिकारी  नागेंद्र चतुर्वेदी तथा  शिव कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह का समापन सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के मूल्यों को व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में अपनाने तथा संगठन में भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

कुल मिलाकर टनकपुर पावर स्टेशन का यह आयोजन केवल पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं और विद्यार्थियों को एक मंच पर जोड़कर नैतिकता, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश दिया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब कार्यप्रणाली में सत्यनिष्ठा और सोच में ईमानदारी होती है, तभी संगठन के साथ-साथ समाज भी समृद्धि की राह पर आगे बढ़ता है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञापन

जरूरी खबरें