Sat 08 Aug 2026

ब्रेकिंग

निधन, टनकपुर में शोक की लहर

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

रहा भव्य सैनिक स्मारक अंतिम चरण में

पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

सुचना

अक्षय तृतीया पर विशेष कार्यक्रम : टनकपुर में मातृशक्ति संगठन के सौजन्य से अक्षय तृतीया पर बच्चों का किया गया सम्मान

Abid Hussain

Thu, May 1, 2025

टनकपुर/ मातृशक्ति संगठन की ओर से अक्षय तृतीया पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।  आपको बता दे अक्षय' शब्द का अर्थ असीमित है। जबकि 'तृतीया' का अर्थ है वैशाख महीने का तीसरा चंद्र दिवस।  अक्षय तृतीया को अन्न की देवी - अन्नपूर्णा देवी के जन्म के कारण भी एक विशेष अवसर माना जाता है।अक्षय तृतीया को भारत में दान का दिन भी माना जाता है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि दयालुता का कार्य या कोई भी अच्छा काम पूरे परिवार में स्थायी शांति, समृद्धि और खुशी लाता है। यहां टनकपुर में अक्षय तृतीया पर्व मातृशक्ति संगठन की महिलाओं द्वारा शारदा घाट मे बच्चों के साथ मनाया गया। संगठन की महिलाओं के सौजन्य से बच्चों को जलपान आदि की व्यवस्था कर उनका सम्मान किया गया।  इस मौके पर संगठन की शम्मी  कोहली, सरिता मित्तल, माधुरी देवी, काजल चावला, मीनू अग्रवाल, पुष्पा धामी, मंजू भट्ट, रितु  शुक्ला, रुचि पुरी आदि महिलाएं शामिल रही।

Tags :

जरूरी खबरें