Mon 09 Mar 2026

ब्रेकिंग

अधिकारी चंपावत

रंजन आर्या (महाप्रबंधक) एनएचपीसी

रखोलिया सम्मानित, चारों ओर से मिल रही बधाइयां

समस्याओं का समाधान न होने पर 17 मार्च से दी आंदोलन की चेतावनी

मिला “कुमाऊँनी महिला संगठन” नाम

सुचना

सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की : प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Abid Hussain

Sun, Mar 8, 2026

■■ सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

■■ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहा सरस्वती शिशु मंदिर — ऋषि रंजन आर्य, GM- NHPC

बनबसा (चंपावत)। सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा में वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऋषि रंजन आर्य उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंत्री व्यापार मंडल बनबसा अभिषेक गोयल ने की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश की। बच्चों ने डांस, समूह गीत, देशभक्ति गीत और नाटिकाओं के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर अभिभावकों और अतिथियों ने जमकर तालियां बजाईं और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

मुख्य अतिथि ऋषि रंजन आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती चंद, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रुचि  धस्माना, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री ललित कुंवर, उपाध्यक्ष व्यापार मंडल आशीष गर्ग, कमल राज गोयल, अंकित गुप्ता और उत्कर्ष वैश्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. जनक , सदस्य कैलाश थपलियाल, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सरस्वती शिशु मंदिर टनकपुर के प्रधानाचार्य दिवाकर परिहार, माधवानंद भट्ट, प्रधानाचार्य डॉक्टर भगत सिंह बोरा, भोपाल राम, लक्ष्मण तिवारी, धर्मेंद्र नेगी, दीपक राम, विमल बोरा, सरोज पांडे, गीता भट्ट, गीता चंद्, प्रियंका टम्टा, राशिका भारती, ईशा चंद्र निकिता खोलिया एवं  शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य कुण्डल सिंह कार्की ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें