Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

नाबालिग से छेड़छाड़ प्रकरण में निष्कासित व्यापारी की भूमिका की : जांच की मांग

Abid Hussain

Sun, Jun 14, 2026

बनबसा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, बनबसा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर नाबालिग हिंदू बालिका से कथित छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत के मामले में व्यापार मंडल से निष्कासित व्यापारी मुशर्रफ की भूमिका की गहन जांच कराने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि राज मेडिकल स्टोर एवं जनता मेडिकल स्टोर के स्वामी मुशर्रफ, निवासी खटीमा (जनपद ऊधम सिंह नगर) के विरुद्ध नाबालिग बालिका के साथ कथित अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पदाधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संबंधित व्यक्ति की चल एवं अचल संपत्तियों की विशेष जांच कराई जानी चाहिए।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि मामले से जुड़े तथ्यों के मद्देनजर ड्रग यूनियन के अध्यक्ष तथा ड्रग इंस्पेक्टर चंपावत की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि पूरे प्रकरण के सभी पहलुओं का खुलासा हो सके।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की मांग की है।

ज्ञापन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी, महामंत्री अभिषेक गोयल, कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता, उपाध्यक्ष आशीष गर्ग, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा सहित हर्षित प्रजापति, राहुल भाटिया, राकेश गर्ग, हर्षित गोयल, देवकीनंदन जोशी तथा अन्य व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें