Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

ग्रुप में अश्लील फोटो वायरल, आरटीआई एक्टिविस्ट तनवीर ने जताई नाराजगी : पुलिस में शिकायत, कार्रवाई की मांग तेज

Abid Hussain

Thu, Nov 27, 2025

टनकपुर/ व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें भेजे जाने पर इलाके के एक आरटीआई एक्टिविस्ट तनवीर आलम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे सामाजिक मर्यादा और डिजिटल शुचिता पर सीधा हमला बताया है।

सूत्रों के अनुसार, एक्टिविस्ट ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रुप में मौजूद बुजुर्ग, महिलाएँ और युवा ऐसे कंटेंट से असहज हो रहे हैं, फिर भी कुछ लोग बिना जिम्मेदारी के ऐसे संदेश प्रसारित कर रहे हैं।

उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि अश्लील सामग्री का प्रसार आईटी एक्ट व साइबर अपराध के दायरे में आता है, इसलिए दोषियों पर उचित धाराओं में जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले दस बार सोचने पर मजबूर हो।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि संबंधित डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उचित कदम उठाए जाएंगे। इस घटना के बाद सोशल मीडिया शिष्टाचार और ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Tags :

जरूरी खबरें