Fri 24 Apr 2026

ब्रेकिंग

में उमड़ी भीड़, 70 लोगों को मिला लाभ

प्रधान न्योता भेजा

राहत, लोगों ने जताया आभार

पर लगेगा ब्रेक, नगर पालिका की पहल

तक खुद हटाओ, वरना सोमवार से जब्ती और जुर्माना तय

सुचना

टनकपुर में यौन शोषण मामला गरमाया: गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज, भाजपा- : कांग्रेस आमने-सामने

Abid Hussain

Tue, Apr 21, 2026

टनकपुर में यौन शोषण मामला गरमाया: गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर क्षेत्र में जूते-चप्पल की दुकान चलाने वाले एक आरोपी व्यक्ति द्वारा काम करने वाली महिलाओं के साथ  यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद अब यह मामला सियासी रंग पकड़ चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पूरे प्रकरण की जांच महिला उपनिरीक्षक गुरविंदर द्वारा की जा रही है।

मामले के सामने आते ही सोशल मीडिया पर आरोपी की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कथित तस्वीरें वायरल होने लगीं। इसी को आधार बनाकर कांग्रेस ने आरोपी को भाजपा से जुड़ा हुआ बताते हुए सरकार और संगठन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

वहीं, भाजपा ने इन आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश है, जिसके तहत पार्टी और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी को लगभग दो वर्ष पूर्व ही भाजपा से निष्कासित किया जा चुका है, इसलिए उसे भाजपा कार्यकर्ता बताना पूरी तरह भ्रामक और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।

भाजपा का कहना है कि कांग्रेस बिना तथ्यों के सिर्फ सोशल मीडिया के सहारे भ्रम फैलाने में जुटी है, जबकि कानून अपना काम कर रहा है और आरोपी सलाखों के पीछे है। दूसरी ओर, कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठाकर सरकार को घेरने में लगी हुई है।

इस पूरे घटनाक्रम ने जहां एक ओर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं दूसरी ओर यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में यह मामला राजनीतिक गलियारों में और ज्यादा तूल पकड़ सकता है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें