जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त, 2027 में निश्चित रूप से : बनेगी कांग्रेस की सरकार, संगीता बेनीवाल

चंपावत। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मुख्यालय चंपावत, नगर पालिका लोहाघाट, ब्लॉक पाटी, बाराकोट, चंपावत, लोहाघाट तथा टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में व्यापारियों और आम जनता से मुलाकात कर राय जानकर अपनी चुनावी रणनीति मजबूत कर रही है। आपको बता दें उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए 12 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की, जिनमें से 80 प्रतिशत युवा (30 से 40 वर्ष आयु वर्ग) शामिल हैं।
कांग्रेस ऑब्जर्वर संगीता बेनीवाल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऑब्जर्वर डॉ. गणेश उपाध्याय व प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस जिला चंपावत के सात दिवसीय दौरा करने के उपरांत संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि युवाओं का कांग्रेस की ओर तेजी से झुकाव पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन के सहयोग से हेरा फेरी कर जनादेश का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाया कहा कि हमारे साथ नानकमत्ता के लोकप्रिय विधायक गोपाल सिंह राणा व राजेंद्र सिंह पाटु भी साथ रहे, वक्ताओं ने कहा कि चंपावत सहित पूरे उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। प्राकृतिक आपदाओं और भारी बारिश के बाद सरकार की निष्क्रियता को लेकर भी जनता में गहरा रोष है। चंपावत जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 दिन तक बंद रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जबकि स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री खुद पुष्कर सिंह धामी हैं। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त है और 2027 में निश्चित रूप से उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन