संविधान की शपथ, राष्ट्रसेवा का संकल्प—टनकपुर पावर स्टेशन में : मनाया गया संविधान दिवस
Abid Hussain
Fri, Nov 27, 2026
संविधान की शपथ, राष्ट्रसेवा का संकल्प—टनकपुर पावर स्टेशन में मनाया गया संविधान दिवस
संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात करने का लिया संकल्प
टनकपुर। टनकपुर पावर स्टेशन में 26 नवंबर को संविधान दिवस गरिमामय ढंग से मनाया गया। भारत सरकार एवं विद्युत मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आयोजित कार्यक्रम में पावर स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक आदर्शों और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य की उपस्थिति में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।
इस अवसर पर पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के मूलभूत आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए राष्ट्र की प्रगति में प्रत्येक व्यक्ति को अपना उत्कृष्ट योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात कर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना देश के विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने, राष्ट्रीय विकास में सहभागिता निभाने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया।
Tags :
ब्रेकिंग न्यूज़
विज्ञापन