Fri 27 Nov 2026

ब्रेकिंग

संविधान की मनाया गया संविधान दिवस

चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर, युवाओं को दलालों और बिचौलियों से दूर रहने की सलाह

काम में तेजी लाने के निर्देश

कल्याणकारी योजनाओं की सौगात

युवाओं ने लगाई दौड़

सुचना

बनबसा में अग्निवीर भर्ती रैली का मेजर जनरल मनीष कुमार ने किया निरीक्षण : चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर, युवाओं को दलालों और बिचौलियों से दूर रहने की सलाह

Abid Hussain

Fri, Nov 27, 2026

बनबसा, 26 नवंबर। बनबसा सैन्य स्टेशन में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का मेजर जनरल मनीष कुमार, वाईएसएम, एसएम, जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर, मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) ने विस्तृत निरीक्षण किया। 23 से 29 नवंबर तक आयोजित इस भर्ती रैली में पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होने का अवसर मिल रहा है।

यह उत्तराखंड में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैलियों की श्रृंखला की तीसरी और अंतिम रैली है। निरीक्षण के दौरान मेजर जनरल ने भर्ती मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षण स्थल, बायोमेट्रिक सत्यापन केंद्र, दस्तावेज जांच प्रक्रिया, चिकित्सा व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों तथा अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने भर्ती में शामिल युवाओं से संवाद कर उनके उत्साह, मेहनत और देशसेवा के जज्बे की सराहना की। साथ ही स्पष्ट किया कि भारतीय सेना नागरिक प्रशासन के समन्वय से पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट आधारित तरीके से संचालित कर रही है।

मेजर जनरल ने अभ्यर्थियों को दलालों, एजेंटों और बिचौलियों के झांसे में न आने की चेतावनी देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित और डिजिटल रूप से सुरक्षित है। किसी भी व्यक्ति के प्रभाव या पैसे से चयन प्रक्रिया को प्रभावित नहीं किया जा सकता।

भर्ती आयोजन में जुटी टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी उन्होंने मुलाकात की तथा उनके समर्पण, व्यावसायिक दक्षता और बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान 119 (आई) इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर विक्रम शहानी और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने भर्ती रैली के सफल संचालन के लिए प्रशासनिक समन्वय, लॉजिस्टिक सहयोग और अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने में उनके योगदान की सराहना की।

भारतीय सेना ने दोहराया कि अग्निवीर भर्ती में चयन पूरी तरह योग्यता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के आधार पर होगा तथा अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया को सुगम और भरोसेमंद बनाए रखने के लिए सेना प्रतिबद्ध है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञापन

जरूरी खबरें