Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

छात्रवृत्ति को लेकर महाविद्यालय की अपील: आवेदन में कमी है तो तुरंत : संपर्क करें, अंतिम तिथि 14 जनवरी

Abid Hussain

Tue, Jan 13, 2026

टनकपुर।राजकीय महाविद्यालय, टनकपुर में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के लिए समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया है और उनके आवेदन में डिफॉल्ट/डिफेक्ट दर्शाया जा रहा है, वे अपनी आवेदन संबंधी सभी कमियों को 14 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, निर्धारित तिथि तक डिफेक्ट दूर किए जाने के उपरांत ही महाविद्यालय स्तर से सत्यापन कार्य किया जा सकेगा। इसके साथ ही ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने अब तक महाविद्यालय में अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र आवश्यक प्रपत्रों सहित जमा नहीं किया है, वे भी 14 जनवरी 2026 तक अपना आवेदन महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कर दें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के बाद किसी भी आवेदन का सत्यापन नहीं किया जाएगा। ऐसी स्थिति में संबंधित छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं छात्र-छात्रा की होगी।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें