Sat 16 May 2026

ब्रेकिंग

जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

टनकपुर कोतवाली में किया शैक्षिक भ्रमण

तक अधर में,तीन स्तरों से भेजे गए प्रस्ताव, लेकिन शासन स्तर पर कार्रवाई शून्य

एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज, प्रभावितों ने दी जनआंदोलन की चेतावनी

हाईमास्ट लाइट होती तो शायद बच जाती जान” : सावन चंद्र रजवार

सुचना

रफ्तार का कहर : अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत, परिवार में : मचा कोहराम

Abid Hussain

Thu, May 14, 2026

रफ्तार का कहर : अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हवलदार की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व सैनिक ने हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार न्यू कॉलोनी चंदनी के समीप स्कूटी संख्या यूके03ए-2747 से जा रहे गणेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी बिचई को अज्ञात वाहन की टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें खटीमा के स्वास्तिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें उपचार के लिए रुद्रपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही गणेश सिंह ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया, जहां डॉक्टर आफताब आलम ने पोस्टमार्टम किया। वहीं उप निरीक्षक अरविंद गुप्ता ने पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की।

थानाध्यक्ष सुरेंद्र कोरंगा ने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के पुत्र वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता गणेश सिंह भारतीय सेना में हवलदार पद से सेवानिवृत्त थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी चंद्रा देवी, पुत्र वीरेंद्र सिंह और पुत्री पूजा थापा को छोड़ गए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार बृजवाल ने परिजनों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें