Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

एनएचपीसी का ऐतिहासिक धमाका! टनकपुर पावर स्टेशन ने बिजली उत्पादन के : सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रचा नया इतिहास

Abid Hussain

Sat, Aug 1, 2026

टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा की ऐतिहासिक उपलब्धि, देशभर में गूंजी एनएचपीसी की सफलता

टनकपुर। देश की अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यक्षमता और तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाते हुए नया इतिहास रच दिया है। जुलाई 2026 में टनकपुर पावर स्टेशन ने 74.115 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन कर स्थापना के बाद से अब तक का सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया है।

इस उपलब्धि के साथ पावर स्टेशन ने अगस्त 2023 में बने 72.849 मिलियन यूनिट के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि एनएचपीसी की उच्च तकनीकी क्षमता, बेहतर प्रबंधन, अनुशासित कार्य संस्कृति और कर्मचारियों की अथक मेहनत का जीवंत प्रमाण है।

टनकपुर पावर स्टेशन प्रमुख  ऋषि रंजन आर्य ने इस ऐतिहासिक सफलता पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीम भावना, समर्पण, तकनीकी उत्कृष्टता और कुशल संचालन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी टनकपुर पावर स्टेशन इसी तरह नए कीर्तिमान स्थापित कर एनएचपीसी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक गौरवान्वित करेगा।

ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में लगातार नए मानक स्थापित कर रहा एनएचपीसी टनकपुर पावर स्टेशन न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए भरोसेमंद और उत्कृष्ट विद्युत उत्पादन का मजबूत केंद्र बनकर उभरा है। यह उपलब्धि देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एनएचपीसी की प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति का शानदार उदाहरण मानी जा रही है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें