Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

Gasonet ने दी उत्तराखंडवासियों को बड़ी राहत, CNG के दामों में ₹8.35 : प्रति किलो की कटौती

Abid Hussain

Thu, Jan 22, 2026

टनकपुर/ उत्तराखंड के उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। Gasonet कंपनी ने ग्राहकों के हित में CNG के मूल्य में ₹8.35 प्रति किलोग्राम की बड़ी कटौती की है। इस कटौती के बाद अब उत्तराखंड में Gasonet के सभी CNG स्टेशनों पर CNG की नई दर ₹99.90 प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है।

Gasonet के सीनियर मैनेजर नीरज जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि CNG के दाम कम होने से अब यह ईंधन उत्तराखंड में और भी सस्ती, पर्यावरण के अनुकूल, सुरक्षित तथा कम खर्च वाली बन गई है। उन्होंने कहा कि CNG न केवल ईंधन खर्च में बचत करती है, बल्कि प्रदूषण कम करने में भी अहम भूमिका निभाती है।

श्री जोशी ने उत्तराखंड के समस्त निवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक Gasonet CNG का उपयोग करें और इस किफायती व स्वच्छ ईंधन सुविधा का लाभ उठाएं। CNG की कीमतों में आई इस कमी से आम लोगों के साथ-साथ टैक्सी, ऑटो और व्यवसायिक वाहन चालकों को भी सीधा फायदा मिलेगा।

Gasonet की इस पहल को राज्य में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे न सिर्फ लोगों की जेब पर बोझ कम होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें