Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

महाबोधिसत्व अम्बेडकर मिशन टनकपुर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र : दिवस

Abid Hussain

Tue, Jan 27, 2026

टनकपुर। महाबोधिसत्व अम्बेडकर मिशन शाखा टनकपुर (पंजीकृत) द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन अम्बेडकर पार्क, टनकपुर में किया गया, जहां विधिवत ध्वजारोहण संपन्न हुआ।

ध्वजारोहण के उपरांत आयोजित सभा में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान अम्बेडकर पार्क में साफ-सफाई, चूना छिड़काव एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं के अभाव पर गहरी नाराज़गी जताई गई। वक्ताओं ने बताया कि मिशन कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पालिका कर्मचारियों से संपर्क किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस प्रकार की अनदेखी जारी रही, तो मिशन को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि केवल आश्वासन से समस्याओं का समाधान संभव नहीं है।

सभा का संचालन मिशन के महामंत्री राकेश वाल्मीकि ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष चन्द्रपाल ने की। सभा को सुनील वाल्मीकि, चर्चित शर्मा वार्ड सभासद, (वार्ड नंबर 7) मनोज साबर, धनवीर, बरखाबत अली बनवला, मो. संजय कुमार,रामरत्न, राकेश कुमार, रामरत्न, राजेन्द्र गौतम सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने संविधान के मूल्यों, सामाजिक समरसता एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

Tags :

जज्बा

जरूरी खबरें