Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन ने डीएलएम को सौंपा ज्ञापन, गेट खोलने व : कांटों के संचालन की मांग तेज

Abid Hussain

Mon, Nov 17, 2025

■ मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन ने डीएलएम को सौंपा ज्ञापन, गेट खोलने व कांटों के संचालन की मांग तेज

टनकपुर। मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन ने सोमवार को जिला भूमि प्रबंधन (DLM) कार्यालय पहुंचकर खनन कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने क्षेत्र में बंद पड़े गेट को तत्काल खोलने की मांग करते हुए कहा कि गेट बंद होने से न केवल खनन कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि मजदूरों की आजीविका पर भी संकट गहराया हुआ है। यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि लंबे समय से गेट न खुलने से कामकाज ठप है और इससे सैकड़ों श्रमिक आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। 

इधर डीएलएम मुदित आर्य ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द निर्णय लिया जाएगा। यूनियन ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन शीघ्र समाधान निकालकर खनन कार्य और मजदूरों की दैनिक मजदूरी को राहत प्रदान करेगा। ज्ञापन देने के दौरान मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल, सचिव संजय मिश्रा, महासचिव हसनैन रजा, कोषाध्यक्ष सैफ अली मौजूद रहे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें