Mon 10 Aug 2026

ब्रेकिंग

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां; 15 महिलाओं को मिला नंदा शिखर सम्मान

शिवभक्त होंगे शामिल

निधन, टनकपुर में शोक की लहर

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

सुचना

उपजिला अस्पताल के डॉक्टरों ने नर्सिंग अधिकारी के साथ मारपीट के : मामले में एसडीएम से की कठोर कार्रवाई की मांग,

Abid Hussain

Fri, Sep 5, 2025

■■ कोतवाली पुलिस ने स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी, अचानक उकसावे के बिना किसी व्यक्ति पर हमला, प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने सहित कई धाराओं में आरोपित युवक के खिलाफ मामला किया पंजीकृत

टनकपुर/ संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में नर्सिंग अधिकारी जगदीश के साथ की गई अभद्रता व मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने  आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

आपको बता दें बीते गुरुवार 4 सितंबर को इस मामले में उपजिला अस्पताल के समस्त स्टाफ सीएमएस डॉक्टर घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौपां। उन्होंने कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की धमकी देते हुए एसडीएम आकाश जोशी  सीओ और कोतवाल से आरोपित युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई  करने की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारि वंदना वर्मा ने बताया कि आरोपी लगभग 60% दिव्यंगता से ग्रस्त है। मानसिक रोग से पीड़ित आरोपी युवक को मानसिक अस्पताल भेजने की कार्रवाई गतिमान है। साथ ही कड़ी  कार्रवाई भी पुलिस द्वारा की गई है। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस की ओर से 3 सितंबर बुधवार को भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 के तहत 121(1)  भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 132, भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 351( 2 ) भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने के दौरान डॉक्टर मानवेंद्र शुक्ला, महेश भट्ट, एन के कुवरं, ललित रखोलिया, सपना, अनिल गडकोटी, सिस्टर इंचार्ज सुनीता, सिस्टर महामाया, प्रियंका नेगी, हरीश त्रिपाठी, शीतल बिष्ट सहित स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें