Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

जूलॉजी परीक्षा और कर्मचारी चयन आयोग का पेपर एक ही दिन, छात्र असमंजस मे : तिथि आगे बढ़ाने की करी मांग

Abid Hussain

Fri, Apr 24, 2026

■■ 26 मई को दो अहम परीक्षाएं टकराने से बढ़ी परेशानी, तिथि आगे बढ़ाने की मांग

टनकपुर / राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में 26 मई को प्रस्तावित जूलॉजी (प्राणि विज्ञान) की परीक्षा को लेकर छात्रों में असमंजस की स्थिति बन गई है। इसी दिन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षा भी निर्धारित होने के कारण कई छात्र-छात्राएं दुविधा में पड़ गए हैं कि वे किस परीक्षा में शामिल हों।

महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों का कहना है कि दोनों परीक्षाएं उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, ऐसे में एक का चयन करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। छात्रों का यह भी कहना है कि लंबे समय से वे SSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वहीं कॉलेज परीक्षा भी अनिवार्य है।

इस समस्या को देखते हुए छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन से जूलॉजी परीक्षा की तिथि कम से कम एक सप्ताह आगे बढ़ाने की मांग की है, ताकि सभी विद्यार्थी बिना किसी दबाव के दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकें।

छात्रों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर निर्णय नहीं लिया गया, तो कई विद्यार्थियों को मजबूरी में एक परीक्षा छोड़नी पड़ सकती है, जिसका सीधा असर उनके भविष्य पर पड़ेगा। अब देखना यह होगा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों की इस मांग पर क्या निर्णय लेता है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें